Aadar Jain and Alekha Advani wedding: कपूर परिवार में शादी की धूम, आदार जैन और अलेखा आडवाणी की रस्में जोरों पर

Aadar Jain and Alekha Advani wedding: कपूर परिवार में शादी की धूम, आदार जैन और अलेखा आडवाणी की रस्में जोरों पर

Aadar Jain and Alekha Advani wedding: करिश्मा और करीना कपूर के भाई आदार जैन जल्द ही अलेखा आडवाणी संग हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करने जा रहे हैं। उनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी में पूरा कपूर परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। इस शादी में करीना और रणबीर कपूर ने जमकर मस्ती की। सोशल मीडिया पर शादी की कई इनसाइड वीडियो वायरल हो रही हैं, जो चर्चा में बनी हुई हैं। इनमें से अब कपूर परिवार की बहू नीतू कपूर और आलिया भट्ट का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अलग-अलग गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं।

कपूर परिवार की बहूओं का धमाकेदार डांस

करीना कपूर ने आदार जैन और अलेखा आडवाणी के साथ फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के हिट गाने ‘तारीफां’ पर डांस किया, जबकि रणबीर कपूर अपने भाई की मेहंदी और संगीत सेरेमनी में जमकर नाचे। एक वीडियो में रणबीर को स्टेज पर एक आंटी के साथ ‘कजरारे’ गाने पर डांस करते देखा गया।

नीतू कपूर और आलिया भट्ट का डांस वीडियो वायरल

अब सोशल मीडिया पर नीतू कपूर और आलिया भट्ट के डांस की चर्चा हो रही है। नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी को फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के गाने ‘क्यूटीपाई’ पर क्यूट डांस मूव्स दिखाते हुए देखा गया। वहीं, आलिया भट्ट भी पूरे परिवार के साथ डांस में शामिल हुईं। वायरल हो रहे वीडियो में आलिया, करिश्मा और करीना के साथ स्टेज पर पंजाबी गायक सुखबीर के गाने ‘इश्क तेरा तड़पावे’ पर धमाल मचाती नजर आईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @ambikas487

आदार-अलेखा की प्रेम कहानी

आदार जैन और अलेखा आडवाणी ने पिछले साल सितंबर 2024 में सगाई की थी। उन्होंने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आधिकारिक किया था। क्रिश्चियन वेडिंग के बाद अब यह जोड़ा हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। कपूर परिवार इस शादी को लेकर बेहद उत्साहित है और शादी की रस्में धूमधाम से निभाई जा रही हैं।