कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने संसद में बोलने का मौका न मिलने का आरोप लगाया है। इस पर अब उनके बहनोई और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी सवाल उठाए हैं। वाड्रा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष राहुल गांधी को सुने बिना बार-बार सदन स्थगित कर रहे हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भी इस स्थिति से हैरान है।
राहुल जनता की आवाज उठाते हैं: वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “Rahul Gandhi आम लोगों की आवाज हैं। वे किसानों और जरूरतमंदों की बात उठाते हैं। राहुल और प्रियंका का रिश्ता बेहद प्यारा है। भाई अपनी बहन का आदर करता है और स्नेह से उसका स्वागत करता है। हमें अपने परिवार, महिलाओं और आसपास के लोगों का सम्मान करना सिखाया गया है।”
#WATCH | Delhi | Businessman Robert Vadra says, "Rahul is the voice of the common people. Rahul and Priyanka share such a nice relationship, where a brother greets his sister with affection. We have been taught how to respect our family members, women and people around us. We… pic.twitter.com/x2ZpMfePuH
— ANI (@ANI) March 27, 2025
हम रिश्ते जोड़ने वाले हैं, तोड़ने वाले नहीं: वाड्रा
वाड्रा ने कहा, “हम रिश्ते बनाने में विश्वास रखते हैं, तोड़ने में नहीं। भाजपा की तरह हम संबंध नहीं तोड़ते। जिस तरह लोकसभा अध्यक्ष राहुल गांधी को सुने बिना सदन स्थगित कर रहे हैं, वह गलत है। देश की जनता भी यह सब देखकर हैरान है। लोग ऐसी संसद चाहते हैं जहां सार्थक चर्चा हो, न कि आरोप-प्रत्यारोप का माहौल बने।”
लोकसभा में राहुल गांधी ने लगाए आरोप
Rahul Gandhi ने आरोप लगाया कि जब भी वह सदन में बोलने के लिए खड़े होते हैं, उन्हें रोका जाता है। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को सदन में कहा कि सभी सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में पिता-पुत्री, मां-बेटी और पति-पत्नी जैसे सदस्य रह चुके हैं और नेता प्रतिपक्ष को नियम 349 का पालन करना चाहिए। लेकिन जब राहुल गांधी ने अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए, तो सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई, जिससे कांग्रेस ने नाराजगी जताई।