Crime News: दिल्ली की राजधानी से एक भयानक वारदात की खबर सामने आई है। बुराड़ी इलाके के गांधी चौक स्थित पिंकी कॉलोनी में एक नाबालिग लड़के को आरोपी ने सार्वजनिक रूप से चाकू से हमला कर दिया। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी को नाबालिग पर 15 से अधिक बार चाकू से वार करते देखा जा सकता है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल लड़के को अस्पताल ले जाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छाती पर हुआ था नाबालिग पर हमला
पुलिस ने बताया कि 2:32 बजे पीसीआर को सूचना मिली कि बुराड़ी के गांधी चौक स्थित पिंकी कॉलोनी में चाकू से हमला हुआ है। कॉल करने वाले ने बताया कि एक नाबालिग लड़के को उसकी छाती पर कई बार चाकू से वार किए गए हैं और वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 16 साल थी और वह भलस्वा का रहने वाला था।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने दोनों को रोका और चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मृतक के दोस्त का बयान दर्ज किया है और CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है। अभी हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस सभी संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। इलाके के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मामले के असली कारणों का पता चल सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।