राजस्थान के डुँगरपुर जिले मे भीम आर्मी द्वारा आयोजित भारत एकता मिशन कार्यक्रम मे जिलास्तरीय बैठक का आयोजन  चार अगस्त को जोर-शोर सें किया गया

जिसमे पूर्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष भरत मेघवाल,डूंगरपुर बने प्रदेश भीम आर्मी कोर कमेटी के सदस्य एवम् पूर्व जिला महासचिव अमृतलाल यादव बने भीम आर्मी डूंगरपुर जिलाध्यक्ष
को भीम आर्मी भारत एकता मिशन,डूंगरपुर के बैनर तले  जिला स्तरीय विशाल समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुनील भारतीय भीम आर्मी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान महासचिव अमृतलाल यादव कतिसौर ने की।विशिष्ट अतिथियों में निवर्तमान अध्यक्ष भरत मेघवाल,रमेशजी मेघवाल,प्रतापगढ़,गोपालजी मेघवाल,संभाग प्रभारी बांसवाड़ा,धीरुदादा गुजरात, कालूरामजी कोकापुर,जीवतलालजी,रतनजी भाई साबला, डायालाल नांदली अहाडा,सुनील आदिवासी,सुंदरलाल ननोमा,सुरेश यादव आमझारा,लक्ष्मण यादव जसपुर, भरत यादव जसपुर,दिनेशचन्द्र खटीक सागवाड़ा,मनोज यादव,पवन यादव,हीरालाल यादव,अमृतलाल यादव जसपुर नाथूलाल यादव कोलखंडा रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डूंगरपुर जिले से प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य का चयन करना व भीम आर्मी जिला अध्यक्ष का निर्वाचन करना था।बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं व लोगो द्वारा सर्व सम्मती से अमृतलाल यादव कतिसौर का मनोनयन अध्यक्ष के रूप में एवम् भरत मेघवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में किया गया।कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन भरत मेघवाल ने किया।भीम आर्मी की जिला स्तरीय टीम गठन एवम् कार्यकर्ता जोड़ों अभियान को लेकर सुनील भारतीय,ओमप्रकाश नांदली अहाडा, डायालाल कराड़ा,मोहनलाल जसपुर,मांगीलाल सागोट,अशोक पाडवा,खेमराज गेंजी ने संबोधित किया।कार्यक्रम होटल साई पैलेस डूंगरपुर के वातानुकूलित हॉल में आयोजित किया गया था।जिसमे गेन्जी,भिंडा,कनबा,विकासनगर, साबला, कतिसौर,पूंजपुर,जसपुर झापका,पाडवा,कराड़ा, दामड़ी, गड़ा सियालिया, बनकोरा से हजारो की तादाद में लोग पधारे थे।पड़ोसी राज्य गुजरात से भी सैकड़ों लोगों का आगमन हुआ था।समाज में शिक्षा के प्रति बढ़ती दिलचस्पी से सभी शिक्षाविद संतोषप्रद नजर आए तथा सभी ने युवाओं को रोजगारप्रद शिक्षा हासिल करने पर जोर दिया।कार्यक्रम का संचालन कमलेश यादव ने किया तथा आभार अविनाश यादव ने प्रकट किया।

Yadav Raviraj All Gujarat Chief Reporter

Jay Hind

Recent Posts