PM Modi की श्रीलंका में सियासी कूटनीति, विपक्ष और तमिल नेताओं से हुई गहन बातचीत!

PM Modi की श्रीलंका में सियासी कूटनीति, विपक्ष और तमिल नेताओं से हुई गहन बातचीत!

PM Narendra Modi अपने तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां उन्होंने शुक्रवार को कोलंबो पहुंचने के बाद वहां के विपक्ष के नेता सजीत प्रेमदासा से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर PM मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “श्रीलंका के विपक्षी नेता श्री सजीत प्रेमदासा से मिलकर खुशी हुई। भारत-श्रीलंका मैत्री को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत योगदान और प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत-श्रीलंका की यह विशेष साझेदारी श्रीलंका में राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर सभी का समर्थन पाती है।

भारत-श्रीलंका मैत्री के लिए समर्पित है यह साझेदारी

PM Modi ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत विकास साझेदारी, दोनों देशों की जनता के कल्याण को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने इस मुलाकात को सौहार्द्रपूर्ण और सकारात्मक बताया। गौरतलब है कि श्रीलंका इन दिनों आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में भारत ने लगातार मदद कर द्वीप देश के साथ अपने पुराने रिश्तों को और मजबूत किया है।

अपने श्रीलंका दौरे के दौरान PM Modi ने तमिल समुदाय के नेताओं से भी मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “श्रीलंका में तमिल समुदाय के नेताओं से मिलना हमेशा सुखद अनुभव होता है। मैंने श्री आर. सम्पंथन और श्री सेनथिराजा के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिनसे मेरा व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है।” प्रधानमंत्री ने यह भी दोहराया कि तमिल समुदाय को एकजुट श्रीलंका में समानता, सम्मान और न्याय के साथ जीवन जीने के लिए भारत की प्रतिबद्धता अडिग है।

तमिल समुदाय के लिए विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री ने बताया कि उनकी इस यात्रा के दौरान कई विकास परियोजनाएं और पहल शुरू की गई हैं, जो तमिल समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में योगदान करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत, श्रीलंका के तमिल समुदाय की प्रगति के लिए हर संभव सहायता करता रहेगा। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान उन्हें श्रीलंका की सर्वोच्च नागरिक उपाधि ‘मित्र विभूषण’ से भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति अनुरा कुमार डिसानायके ने उन्हें यह सम्मान श्रीलंका की कठिन घड़ी में भारत द्वारा किए गए सहयोग के लिए प्रदान किया। पीएम मोदी को मिले इस सम्मान को भारत-श्रीलंका मित्रता का प्रतीक माना जा रहा है।