Ibrahim Ali Khan ने इस साल मार्च में फिल्म ‘नादानियाँ’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर नजर आईं। हालांकि फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और सोशल मीडिया पर दोनों की एक्टिंग का मज़ाक उड़ाया गया।
फिल्म की आलोचना के बाद इब्राहिम की एक पाकिस्तानी फिल्म समीक्षक तैमूर इकबाल से सोशल मीडिया पर बहस हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि इब्राहिम ने उन्हें निजी मैसेज में धमकी तक दे डाली। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और काफी चर्चा में आ गया।
फिल्मफेयर से बातचीत में इब्राहिम ने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने तैमूर इकबाल को गुस्से में धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि आलोचक ने अपनी सीमाएं पार की थीं जिससे वह नाराज़ हो गए। हालांकि इब्राहिम ने माना कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था और भविष्य में वह ऐसा नहीं दोहराएंगे।
इब्राहिम ने बताया कि तैमूर इकबाल ने उनकी शारीरिक बनावट पर निजी टिप्पणियां की थीं जिससे वह आहत हो गए थे। उन्होंने कहा कि वह अभी नए हैं और इस तरह की सार्वजनिक जांच से अभी सीख रहे हैं। अब वह खुद को संतुलित रखने की कोशिश करेंगे।
तैमूर इकबाल ने इंस्टाग्राम पर इब्राहिम के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट साझा किए। इनमें इब्राहिम का गुस्सा साफ झलक रहा था। तैमूर का दावा था कि उन्हें फिल्म की आलोचना करने पर धमकी दी गई। स्क्रीनशॉट में इब्राहिम का वेरिफाइड अकाउंट भी नजर आ रहा है।