MS Dhoni Angry Moments: होटल वालों की बड़ी भूल, धोनी ने तुरंत छोड़ा कमरा, जानिए क्या हुआ था ऐसा

MS Dhoni Angry Moments: होटल वालों की बड़ी भूल, धोनी ने तुरंत छोड़ा कमरा, जानिए क्या हुआ था ऐसा

MS Dhoni Angry Moments: महेंद्र सिंह धोनी को उनकी शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है। उन्हें ‘कूल कप्तान‘ के नाम से भी पुकारा जाता है। इस शांत स्वभाव ने भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं। हालांकि, धोनी का गुस्सा भी देखने को मिला है। ऐसा एक किस्सा हाल ही में सामने आया, जब धोनी को होटल के इंतजामों से नाराज होकर एक और होटल में शिफ्ट होना पड़ा था। यह खुलासा किया है उनके साथी खिलाड़ी ड्वेन स्मिथ ने, जो चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के साथ खेले थे। ड्वेन स्मिथ का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

धोनी का गुस्सा: जब अश्विन से नाराज हुए थे धोनी

ड्वेन स्मिथ ने अपने इंटरव्यू में दो ऐसे घटनाओं का जिक्र किया, जब धोनी गुस्से में आए थे। स्मिथ ने बताया, “पहली बार मैंने धोनी को गुस्से में देखा था जब रविचंद्रन अश्विन ने एक आसान कैच छोड़ा था। इसके बाद धोनी ने अश्विन को स्लिप से हटा दिया और दूसरे पोजीशन पर भेज दिया। यह पहला मौका था जब मैंने धोनी को गुस्से में देखा था।” यह वाकया धोनी की कप्तानी में एक अहम पल था, जहां उन्होंने टीम की शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई की थी।

ड्वेन स्मिथ ने एक और दिलचस्प घटना का जिक्र किया जब धोनी होटल स्टाफ से नाराज हो गए थे। स्मिथ ने कहा, “एक बार होटल के स्टाफ ने धोनी का खाना रोक दिया था, जो उन्हें डिलीवर किया जाना था। धोनी इस बात से नाराज हो गए और उन्होंने तुरंत होटल बदलने का फैसला किया। वह होटल का नाम तो मुझे याद नहीं, लेकिन अगर मुझे याद भी होता तो मैं उसका नाम नहीं लेता। धोनी ने उसी वक्त अपना सामान पैक किया और दूसरे होटल में शिफ्ट हो गए।” यह घटना धोनी के गुस्से के एक और उदाहरण के तौर पर सामने आई।

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी फिर से धोनी के कंधों पर

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। ऐसे में टीम की कप्तानी एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के कंधों पर आ गई है। आईपीएल 2023 के फाइनल के बाद पहली बार धोनी ने आईपीएल 2025 में किंग्स के खिलाफ कप्तानी की। इस मैच में धोनी ने 11 गेंदों में 26 रन बनाकर चेन्नई को 5 विकेट से जीत दिलाई और एक बार फिर साबित कर दिया कि वह कितने प्रभावशाली कप्तान हैं।

एमएस धोनी के गुस्से के ये पल हमें यह याद दिलाते हैं कि हालांकि वह शांत रहते हैं, लेकिन जब जरूरत होती है, तो वह अपनी टीम के अनुशासन और प्रदर्शन के लिए कठोर कदम भी उठाते हैं। यही कारण है कि धोनी को क्रिकेट की दुनिया में ‘कूल’ कप्तान माना जाता है, जो अपने गुस्से को नियंत्रित करते हुए टीम के हित में फैसले लेते हैं।