Jharkhand Board 12th Result: झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे आज जारी, लड़कों से आगे निकलीं लड़कियां

Jharkhand Board 12th Result: झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे आज जारी, लड़कों से आगे निकलीं लड़कियां

Jharkhand Board 12th Result: आज यानी 31 मई को झारखंड बोर्ड ने 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। साइंस स्ट्रीम में 80.53 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत केवल 48.43 रहा। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 95 प्रतिशत लड़कियां सफल रहीं जबकि लड़कों का परिणाम 86 प्रतिशत रहा।

इस बार साइंस स्ट्रीम में अंकिता दत्ता ने टॉप किया है। उनके बाद अंकित कुमार साह दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे स्थान पर किशोर कुमार, जगन्नाथ सिंह चौधरी और हिमांशु कुमार तीनों का नाम शामिल है। चौथे स्थान पर जिया श्रीवास्तव, मुस्कान कुमारी और साक्षी गुप्ता हैं जबकि पांचवें नंबर पर अतोशी मिश्रा ने स्थान बनाया है। कॉमर्स स्ट्रीम में शीर्ष स्थान रेशमी कुमारी ने हासिल किया है। इसके बाद हसन शेख, पियूष शॉ, शौरव कुमार और मुस्कान कुमारी टॉप 5 में शामिल हैं।

जिला वार टॉप प्रदर्शन और बेहतर रिजल्ट

जिला वार अगर बात करें तो लेटहार ने 100 प्रतिशत सफलता दर के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। उसके बाद लोहरदगा 98.69%, सिमडेगा 98.04%, जमतारा 97.72% और पाकुड़ 96.29 प्रतिशत सफलता दर के साथ आगे हैं। इस बार के नतीजे पिछले साल की तुलना में 7 प्रतिशत बेहतर हैं। साइंस स्ट्रीम में कुल 79.26 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं, वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में यह आंकड़ा 91.2 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

Jharkhand Board 12th Result: झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे आज जारी, लड़कों से आगे निकलीं लड़कियां

परीक्षा की जानकारी और आगे के कदम

झारखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें ताकि किसी भी अपडेट से वाकिफ रह सकें। साथ ही जो छात्र नया एडमिशन लेना चाहते हैं या आगे की पढ़ाई की योजना बना रहे हैं, वे भी अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। इस बार के अच्छे रिजल्ट से छात्रों में खुशी और उम्मीदें दोनों बढ़ी हैं।