IAF Fighter Jet: 2 मई 2025 को उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की गूंज सुनाई दी। यहां के 3.5 किलोमीटर लंबे एयरस्ट्रिप पर राफेल, मिराज-2000 और जगुआर जैसे विमान उड़ते हुए दिखाई दिए। इस एयरशो में वायुसेना ने एक ऐतिहासिक रात की लैंडिंग अभ्यास का आयोजन किया। यह पहली बार है जब देश में किसी एक्सप्रेसवे पर रात के समय सैन्य एयर शो का आयोजन किया गया। अब गंगा एक्सप्रेसवे सिर्फ सड़क नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा की रीढ़ बन गया है।
विमानों के प्रदर्शन और अभ्यास की खास बातें
भारतीय वायुसेना के इस अभ्यास में राफेल, मिराज-2000 और जगुआर जैसे प्रमुख लड़ाकू विमान शामिल थे। ये विमान दिन के समय ‘टच एंड गो’ लैंडिंग का अभ्यास कर रहे हैं, जबकि रात के समय ‘नाइट विजन गाइडेड लैंडिंग’ का प्रदर्शन किया जाएगा। इस विशेष एयर शो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। विमान यहां 1 मीटर की ऊंचाई पर उड़ते हुए एयरस्ट्रिप पर लैंड करेंगे और फिर फिर से उड़ान भरेंगे।
#WATCH | शाहजहांपुर: भारतीय वायु सेना (IAF) उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेस-वे पर फ्लाईपास्ट कर रही है। वायु सेना यहां टेक-ऑफ और लैंडिंग अभ्यास कर रही है।
युद्ध या राष्ट्रीय आपातकाल के समय वैकल्पिक रनवे के रूप में एक्सप्रेस-वे की क्षमता का आकलन करने के लिए यह अभ्यास आयोजित किया… pic.twitter.com/m3js0b2xT7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2025
वायुसेना ने एयरस्ट्रिप का लिया नियंत्रण
वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि इस एयर शो को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे के रनवे को वायुसेना ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर इस रनवे के दोनों ओर लगभग 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा, एयर शो के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि रात में विमान की लैंडिंग क्षमता का परीक्षण किया जा सके। जिला प्रशासन के अनुसार, एयर शो का आयोजन दिन और रात दोनों समय किया जाएगा ताकि रनवे पर रात के समय विमान की लैंडिंग की क्षमता को सही से परखा जा सके।
बरेली एयरफोर्स स्टेशन से विमानों की आवाजाही
यह एयर शो बरेली स्थित एयरफोर्स स्टेशन से विमानों के आने-जाने के साथ होगा। शो के दौरान, विमान रनवे पर एक मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे और फिर लैंड करेंगे। इस अभ्यास का समय शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक रखा गया है। इस अवसर पर राज्य वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर, अन्य जनप्रतिनिधि और वायुसेना के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।